फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गंदगी फैलाने व पॉलीथिन का प्रयोग करने पर नगर परिषद सख्त, 49 दुकानदारों के किए चालान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुकानदार का चालान करती नप की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की टीम ने पॉलिथीन और गंदगी फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए करीब 49 दुकानदारों के चालान किए हैं, इनमें पॉलिथीन के 30, प्लास्टिक पांच व गंदगी फैलाने के 14 चालान हैं। इस दौरान दुकानदारों से चालान की राशि के रूप में करीब 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी, जिसके लिए रूपरेखा तय की गई। नगर प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई है। मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानों पर खुलेआम प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है, इसके अलावा रेहड़ी व कई दुकानदार डस्टबिन का प्रयोग भी नहीं करते इसलिए उनके द्वारा चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी दुकान पर डस्टबिन नहीं मिला और पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए मिला तो अब चालान के साथ-साथ सामान जब्त करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जितेंद्र नरवाल ने कहा कि पिछले करीब एक सप्ताह से उन्होंने शहर के कई क्षेत्रों में चालान किए हैं, जिसमें मुख्य रूप से पिपली से थर्ड गेट, मोहन नगर, सेक्टर-13, सेक्टर-5, सेक्टर-17, रेलवे रोड, झांसा रोड व सलारपुर रोड स्थित अनाज मंडी के सामने का एरिया है। उन्होंने कहा कि दुकानदार सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के आधार को पूरा करने वाला थैला ही खरीदें और उनमें ही ग्राहकों को सामान दें। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे घरों से थैला लेकर आएं। इस अवसर पर उनके साथ सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, सुपरवाइजर राजेश कुमार, राजन व सफाई दारोगा की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें