फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव : बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का धनौरा जट्टान में हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
बाबैन। गांव धनौरा जट्टान राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विधानसभा स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता - फोटो : 1
विज्ञापन
बाबैन। सांसद खेल महोत्सव के दूसरे चरण के अंतर्गत धनौरा जट्टान गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विधानसभा स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम पंकज सेतिया ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शारीरिक क्षमता और फिटनेस का प्रदर्शन करते हुए जोर आजमाइश की। कार्यक्रम के पहले दिन सभी प्रतिभागियों का बॉडी वेट और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं।
लाडवा हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में दूसरे चरण के मुख्य मुकाबले वीरवार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे जिसके लिए प्रतिभागियों के साथ-साथ स्थानीय दर्शकों में भी खासा उत्साह है। इस मौके पर सुभाष सिंह सरपंच धनौरा जट्टान, मंडल अध्यक्ष गुढा नरेंद्र सिंह, महामंत्री जगदीप सिंह, भाजपा नेता यशपाल सैनी, महामंत्री विजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बाबैन। गांव धनौरा जट्टान राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विधानसभा स्तर की बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें