फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को बांट रहे सांसद सैनी : डॉ. दहिया

Mon, 23 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सर्व जातीय महाखाप पंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी लंबे समय से जाट समाज के खिलाफ बयानबाजी कर समाज को बांट रहे हैं।
विज्ञापन


वे यहां मनजीत चौधरी के निवास स्थान पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार देश में शांति बनाए रखने में विफल रही है। कुरक्षेत्र जिले में करीब चार लाख जाट हैं।

जाट समाज ने बिना भेदभाव के अन्य वर्गों को भी समर्थन दिया है। लेकिन, सांसद राजकुमार सैनी लोगों में जातपात का जहर घोल रहे हैं। सांसद भूल गए है कि चौधरी छोटू राम ने अन्य किसान समाज के साथ सैनी समाज को भी किसान का दर्जा दिलवाया था।
विज्ञापन


ताऊ देवीलाल ने लोकराज को लोकलाज से चलाने की शिक्षा दी थी। पिछले दिनों गांव सीवन में सांसद पर पत्थर फेंकने के आरोप में जिन 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है, उनमें से 11 लोग सैनी समाज के ही हैं, जबकि सांसद ने आरोप लगाया कि उन पर जाट समाज ने पत्थर फेंके हैं।

राजकुमार सैनी दंगे भड़काने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे देश के पीएम और राष्ट्रपति से मुलाकात कर सैनी की सांसद सदस्यता रद्द करवाने की मांग करेंगी। इस मौके पर शम्मी सौड़ा, बलजीत थांदडो, राजेश थांदडो, अनवर खान, सोनू शर्मा, कमल भौरख, जगतार, विंदर जखवाला, हरवीर, सुरजीत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें