फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद प्रतिनिधियों ने श्री ब्राह्मण सभा को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की ओर से पांच लाख की राशि का चेक पदाधिकारियों को भेंट करते प्रतिन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने पौराणिक श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की महाआरती की। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह और थानेसर हलका प्रभारी बलविंदर सिंह इसमें विशेष रूप से शामिल हुए। शंख ध्वनि और वेद मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य नरेश के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने अतिथियों को आशीर्वाद दिया। सांसद की ओर से धर्मवीर सिंह और बलविंदर सिंह ने सभा की विकासात्मक गतिविधियों के लिए पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया। सभा ने उन्हें अंग वस्त्र और प्रसाद देकर सम्मानित किया। महिला मंडल ने कीर्तन किया, जिसके बाद आचार्य नरेश और पुजारी राकेश शुक्ला ने कालेश्वर महादेव की आरती कराई। प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने सांसद नवीन जिंदल का आभार जताया। मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा और सचिव विश्वकांत शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें