फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सांसद नवीन जिंदल की इकलौती बेटी यशस्विनी की शादी आज, आज शाम 6:00 होगी फेरे की रसम

Fri, 05 Dec 2025 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

शादी में फिल्म अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश से सांसद कंगना रानाउत, महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले, पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इंटरनेट पर वायरल शादी से पहले नृत्य रिहर्सल की फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद नवीन जिंदल की इकलौती बेटी यश्वनी जिंदल कारोबारी संदीप सोमानी के बेटे शाश्वत सोमानी की दुल्हनिया बनेगी। आज शाम 6:00 बजे शादी समारोह होगा और दिल्ली के मानसिंह रोड पर स्थित जिंदल हाउस में फेरे की रसम पूरी की जाएगी। शादी समारोह में राजनीति से लेकर कारोबार तक अनेक अति विशिष्ट मेहमान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि बेहद खास लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन


शादी में फिल्म अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश से सांसद कंगना रानाउत, महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद सुप्रिया सुले, पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा भी शामिल होंगे। इंटरनेट पर एक दिन पहले शादी को लेकर होने वाले नाच गाने व अन्य कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल की फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें कंगना रनौत के अलावा उक्त दोनों सांसद हुआ है सांसद नवीन जिंदल भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सांसद नवीन जिंदल के लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र में इस शादी समारोह को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं है जिसके पीछे माना जा रहा है कि पूरा आयोजन दिल्ली में ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें