फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांसद ने किया सावरकर सत्कार भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में सावरकर सत्कार भवन का शिलान्यास करते सांसद नवीन जिं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र में शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद नवीन जिंदल ने स्वर्ण जयंती स्तंभ का अनावरण और सावरकर सत्कार भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने 21 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की और कहा कि यह भवन विद्यालय के अनेक उद्देश्यों की पूर्ति करता हुआ विद्यालय की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा एवं प्राचार्य नारायण सिंह ने कहा कि भवन के भूतल पर पार्किंग, द्वितीय तल पर विशाल सभागार और तृतीय स्थल पर अतिथिशाला का निर्माण होगा। विद्यालय के संस्कृत आचार्य विकास शर्मा एवं ज्योति प्रसाद ने वैदिक विधि विधान से इस कार्यक्रम को संपन्न करवाया। समाजसेवी एवं मैकेवी बिल्डवर्थ प्रालि दिल्ली के संस्थापक सुरेश चंद्र मित्तल ने विद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए विद्यालय द्वारा दिए जाने वाले संस्कारों प्रशंसा की।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डाॅ. घनश्याम शर्मा ने इन संस्कारों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों का योगदान बताया।
कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष दूसी रामकृष्ण राव, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री गोविंद चंद्र मोहंत, हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. ऋषि राज वशिष्ठ, विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें