कुरुक्षेत्र। गांव बारना निवासी करीब 30 वर्षीय वीरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव पिंडारसी के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान शव से कुछ दूरी पर टूटा हुआ मोबाइल भी मिला। बाद में मृतक की पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जीआरपी अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका है। हालांकि, परिजनों ने किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। बताया गया कि वीरेंद्र किसी काम से घर से निकला था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उसका 30 नवंबर को जन्मदिन था। दिवाली के पर्व के बीच युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।