कुरुक्षेत्र। एमओयू की प्रति दिखाते कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान सहित अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक व अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय और एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किए गए।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने बताया कि एमओयू के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान और परीक्षण से संबंधित संसाधनों का पारस्परिक आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके तहत विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी एसजीटी यूनिवर्सिटी के आयुर्वेद संकाय की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। वहीं एसजीटी यूनिवर्सिटी के शिक्षक व विद्यार्थी आयुष विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अनुसंधान सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। डीन एफआईएमएस प्रो. अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों संस्थानों की उपलब्ध इन्फ्रास्ट्रक्चर व रिसर्च सुविधाओं का आपसी साझा उपयोग किया जाएगा।