फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को अनुशासन के प्रति किया प्रेरित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सोसायटी के चेयरमैन मूलचंद गुप्ता रहे। उनके साथ कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष नितिन गोयल, संस्थापक सदस्य, अन्य गणमान्य सदस्य व विद्यालय की प्राचार्या रीटा गोयल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि मूलचंद गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन



विद्यालय के बैंड की ओर से प्रस्तुत राष्ट्रीय गान की मधुर धुन ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। एनसीसी कैडेट ने अनुशासित मार्चपास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह की थीम स्वतंत्रता का मंत्र- वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और विकास यात्रा को दर्शाया।

सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने डंबल प्रदर्शन से शारीरिक कौशल दिखाया। उभरते गायकों ने देशभक्ति समूह गीत प्रस्तुत किया। कक्षा सातवीं के स्पर्श ने शिक्षा का अधिकार विषय पर भावपूर्ण कविता सुनाई। कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों की कोरियोग्राफी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। नौवीं के वीरेन ने संविधान की महत्ता पर प्रभावशाली भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें