फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दर्शन कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री मारकंडेय मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार मां और बेटे की ट्राले की टक्कर से मौत हो गई जबकि पिता व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लाडवा चौक पर हुआ। बाइक को टक्कर मार ट्राला करीब 20 मीटर तक घसीट ले गया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय संतोष और आठ वर्षीय जश्न निवासी गांव हरियापुर के रूप में हुर्ई है। घायल खजान सिंह व उसकी बेटी विधि उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

महिला के पति खजान सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपनी पत्नी संतोष, बेटे जश्न और बेटी विधि के साथ बाइक पर शाहाबाद के श्री मारकंडेय मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान करीब चार घंटे मंदिर में रुकने के बाद वह दो बजे लौट रहा था। उसने बराड़ा रोड चौक से अपनी बाइक जीटी रोड पर चढ़ाई । इसी दौरान लाडवा चौक पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और उसकी बाइक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। ट्राले का टायर उसके बेटे जश्न व उसकी पत्नी संतोष को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही हेल्पर्स शाहाबाद के सदस्य टीम के साथ व सिविल अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शवों और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। इस दौरान सड़क के बीचों-बीच हादसा होने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने खजान सिंह की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें