फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैटरी चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को काबू किया। इन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग मामले में चोरी तीन बैटरियां बरामद कर ली। आरोपी चोरी की सात वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी गगनदीप उर्फ अमन, अनिल उर्फ तेली निवासी सरस्वती कॉलोनी व प्रदीप उर्फ काकू निवासी सिरसला को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को थाना शहर थानेसर में राकेश कुमार निवासी मोहन नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 फरवरी को उसने अपने घर के बाहर अपना ट्रैक्टर खड़ा किया था। 23 फरवरी को उसने अपना ट्रैक्टर स्टार्ट करना चाहा तो ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर उसके ट्रैक्टर की बैटरी चुरा ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए को दी थी।
जांच करते हुए आरोपी गगनदीप, अनिल व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की वारदात कबूल कर ली। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने कबूल किया कि जनवरी में भी सेक्टर-13 से दो इन्वर्टर बैटरी चोरी की थी। वह लोग चोरी की सात वारदात कर चुके हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग मामले में चोरीशुदा तीन बैटरी बरामद कर ली। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें