फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार दिन में सात से अधिक बाइकें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जून के शुरुआती चार दिनों में ही सात से अधिक चोरी की वारदातें सामने आई हैं। शाहाबाद, लाडवा, जिला अस्पताल और कुरुक्षेत्र के मुख्य बाजार में हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
पहले मामले में डंगाली निवासी कर्ण ने बताया कि दो जून को ठसका मीरा जी मेले में उनकी मोटरसाइकिल पार्किंग से चोरी हो गई। दूसरे मामले में सुभाष मंडी चौकी में गगन अरोड़ा ने शिकायत की कि तीन जून को उनकी मोटरसाइकिल एलआईसी रोड पर कार्यालय के बाहर से चोरी हुई। तीसरे मामले में दीदार नगर के ओमप्रकाश की मोटरसाइकिल थर्ड गेट चौकी क्षेत्र में दुकान के बाहर से गायब हुई। चौथे मामले में शादीपुर के कृष्णलाल की मोटरसाइकिल एलएनजेपी अस्पताल से चोरी हुई। पांचवें मामले में रावा गांव के प्रिंस की मोटरसाइकिल शाहबाद की चीमा कॉलोनी से गायब मिली। छठे मामला में कैथल के रहने वाले ज्ञान चंद ने बताया कि वह एसबीआई में कार्यरत है। वीरवार को वह किसी काम से एक्टिवा पर सवार होकर हैफेड पिपली गया था। एक्टिवा को हैफेड परिसर में खड़ा किया था। वापस आने पर गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को स्वीकार करते हुए जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ब्रह्मसरोवर, जिला अस्पताल और शहर के अन्य स्थानों पर सावधान रहें के पोस्टर चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें