कुरुक्षेत्र। सेक्टरों के विकास के लिए आठ से ज्यादा परियोजनाओं को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। इन परियोजनाओं पर हरियाणा विकास प्राधिकरण की तरफ से करोडों रुपये खर्च किए जाएंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि परियोजनाओं में सेक्टर-30 अर्बन एस्टेट में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, सेक्टर-33 ट्रांसपोर्ट नगर में ईपीएचएस, सेक्टर चार में पार्किंग का निर्माण और शॉपिंग सेंटर में पेवमेंट के कार्य को पूरा किया जाएगा, सेक्टर चार में पार्किंग की विशेष मरम्मत, सेक्टर-13 में सीवरेज लाइन और मेन हॉल का निर्माण, सेक्टर-30 में स्ट्रोम वाटर लाइन की सफाई और मेनहॉल का निर्माण, सेक्टर-13 में जन स्वास्थ्य विभाग के वाटर वर्क्स में स्टॉक स्टोर की विशेष मरम्मत का कार्य, पिहोवा में सेक्टर-1 में इंटरनल सड़कों की विशेष मरम्मत होगी।
उन्होंने कहा कि सेक्टर 30 में 24 मीटर, 18 मीटर, 12 मीटर और नौ मीटर सड़कों की विशेष मरम्मत भी प्रस्तावित है। यह सभी कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से किए जाएंगे। इस शहर के सेक्टरों के विकास के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से विशेष बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में कुछ पुरानी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और आने वाले कुछ दिनों में इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।