फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से ज्यादा समय बीता, सभी संस्थानों का प्रबंधन नहीं ले पाई एचएसजीएमसी : नलवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एडहॉक बने हुए आज एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन सभी संस्थानों को आज तक अपने अधीन नहीं ले पाई है। एक्ट के अनुसार सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों का चार्ज लिया जाना चाहिए था। पूरी जानकारी होते हुए भी कमेटी द्वारा यह कार्य न किया जाना संशय पैदा करता है। यह कहना है सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी का। वे मंगलवार को सिख मिशन हरियाणा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों व अन्य लोगों के साथ बैठक की तो वहीं कई मुद्दे भी उठाए।
विज्ञापन

नलवी ने कहा कि कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व एचएसजीएमसी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध को भी पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि बाकी संस्थानों का चार्ज भी जल्द लिया जाए। यही नहीं शाहाबाद के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान का प्रबंधन भी अपने अधीन लेने को लेकर कमेटी एक माह में स्थिति स्पष्ट करें। इसमें कोई कानूनी अड़चन है तो संगत के बीच स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा कमेटी को आदेश करे कि वह अपने अधीन कार्य को लेकर प्री ऑडिट सिस्टम जल्द लागू करें, ताकि सभी लेनदेन में पारदर्शिता हो। यही नहीं सरकार यह भी निर्देशित करे कि कमेटी वर्ष 2014 से लेकर आज तक सभी आमदन, खर्च की ऑडिट रिपोर्ट तैयार कर जनरल बैठक में पेश की जाए।


29 फरवरी तक कराए जाएं चुनाव
नलवी ने कहा सरकार स्थायी कमेटी के लिए 29 फरवरी से पहले चुनाव कराएं, ताकि आगामी लोकसभा चुनावों से पहले ये संपन्न किए जा सकें। उन्होंने कहा कि सिख समाज में जागरूकता का अभाव है और यही वजह है कि उम्मीद अनुसार लोग वोट नहीं बनवा रहे।
विज्ञापन



अमरेंद्र बने यमुनानगर जिला प्रधान
दीदार सिंह नलवी ने इस दौरान संस्था का विस्तार करते हुए अमरेंद्र सिंह को यमुनानगर का जिला प्रधान नियुक्त किया तो वहीं सरदार हरजिंद्र सिंह कैथल के प्रधान बनाए गए। जगदीश सिंह यमुनानगर को मुख्य सलाहाकार, उपकार सिंह फरीदाबाद को चीफ पैट्रन बनाया गया। नए पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया तो वहीं भरोसा दिया कि वे पूरी ईमानदारी व लगन से अपना कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें