लाडवा। द कोणार्क अकादमी लाडवा के छात्रों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी अव्वल हैं। खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 200 से अधिक छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय खेलों के लिए क्वालिफाई किया है। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती है बल्कि स्कूल के अनुशासित और प्रेरणादायक वातावरण को भी उजागर करती है।
विद्यालय के चेयरमैन राजकुमार शर्मा ने छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया और विश्वास जताया कि वे वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। स्कूल निदेशक एसएस शर्मा और प्रिंसिपल अंजनी सिंह ने प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये उपलब्धियां स्कूल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ये बच्चे अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन से भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएंगे।