कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ 2025 में कराटे खेल को शामिल किया है। इसके चलते इस बार 26 सितंबर को पंचकुला में खेल महाकुंभ के तहत सीनियर वर्ग में लड़के व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मंगलवार काे द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुआ। इसमें जिलाभर से करीब 100 खिलाड़ी शामिल हुए।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ 2025 में व्यक्तिगत कुमति कराटे 60 किलोग्राम, 67,75 व 84 इससे अधिक भार के लिए टीम का चयन किया गया है। इसी तरह लड़कों के व्यक्तिगत कुमति खेल के लिए 50 किलोग्राम वर्ग 55, 61, 86 किलोग्राम व इससे ज्यादा किलोग्राम वर्ग की टीम का चयन किया है। इसके अलावा एक प्लेयर काटा व्यक्तिगत लड़के व एक खिलाड़ी लड़की वर्ग का भी चयनित किया गया है।
इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
पुरूष वर्गलविश, सूरज, अजय, अंकित कुमार, आदित्य, अंकित कुमार, सागर, आशिश, निश्चयजीत, आर्यन, जतिन, अनिल, मनदीप, विनय, नवनीत, विकास, अमन, रोहित व हर्ष।
महिला वर्ग ज्योति, तनीष, खुशी, भावना, नीतू सोनी, पिंकी देवी, परमजीत, तमन्ना, अनीता देवी, पूनम, पायल मेहरा, बबिता, नीतू, राजनी देवी, खुशप्रीत कौर, मनीषा।