फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन बरस कर शांत हुआ मानसून

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार मानसून मौसम विभाग की संभावना पर खरा नहीं उतर रहा है। मानसून एक दिन बरस कर दो दिन से शांत है, लेकिन बादल रोज छा रहे हैं। इस बार मानसून के शुरुआती दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन मात्र वीरवार को बदरा बरस कर शांत हैं। दो दिन से हवा चल रही है, जिससे राहत बनी हुई है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सूर्य देव ने भी दर्शन दिए, जिस कारण थोड़ी देर तक गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद आसमान में फिर से बाल छा गए। शाम को बारिश का मौसम भी बना, लेकिन हवा चलने के अलावा कुछ नहीं हुआ। ब्रह्मसरोवर पर जरूर लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए। उधर मौसम विभाग ने आज भी बारिश की 40 प्रतिशत संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आगामी नौ दिन बारिश के 40 से 70 प्रतिशत चांस हैं।
विज्ञापन

दिनांक-----तापमान------बारिश की संभावना
03 जुलाई----34/27-----------40 %
04 जुलाई---35/27------------60 %
05 जुलाई---35/28------------60 %
06 जुलाई---31/28------------70 %
07 जुलाई---33/27------------50 %
08 जुलाई---34/27------------40 %
09 जुलाई----33/28------------60 %
10 जुलाई----33/27------------50 %
11 जुलाई----33/27------------30 %
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें