फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार का दिन शिव को समर्पित है : महंत जगन्नाथ

Tue, 28 Apr 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंदिर में पूजन एवं अभिषेक करते महंत जगन्नाथ पुरी व श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी व अन्य संत महापुरुषों के सान्निध्य में सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की और शिवलिंग का अभिषेक किया। पूजा रविंद्र सैनी व उनके परिवार के सदस्यों के यजमान के तौर पर संपन्न करवाई। महंत ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन श्रद्धा भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी दीपक, बिल्लू पुजारी, मुलखराज, जयंत कुमार, बृजेश शर्मा, नाजर सिंह व सुक्खा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें