फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जैन मंदिर में मनाया भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मेंभगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पर आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पूजा-अर्चना एवं मोक्ष लड्डू चढ़ाने के साथ भक्तिपूर्वक मनाया गया। डॉ. धर्मचंद्र जैन प्रधान श्री दिगंबर जैन सभा ने बताया कि मोक्ष कल्याणक जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे दीपावली के रूप में मनाया जाता है। भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक जैन धर्म में एक महत्वपूर्ण घटना है। भगवान महावीर ने 72 वर्ष की आयु में पावापुरी बिहार में दीपावली के दिन मोक्ष प्राप्त किया। भगवान महावीर ने अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर जोर दिया और दुनिया को जैन धर्म के पंचशील सिद्धांत दिए। भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिसमें वे उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें