फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ मोहन लाल का पोस्टमार्टम, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बिशनगढ़ में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने मोहन लाल का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस विसरा केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजेगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें शुक्रवार को मोहन लाल (35) ने अपने खेत में बने कच्चे रास्ते में कोई जहरीला पदार्थ निगल कर अपने भाई को कॉल किया था। उसके भाई कमलजीत ने अन्य के साथ मिलकर उसे शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया था। इस अस्पताल में इलाज के दौरान मोहन लाल की मौत हो गई थी। मोहन लाल की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला था। मोहन लाल ने मरने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करके उसके चाचा उमाकांत, चाची संगीता व सरपंच को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। सुसाइड नोट में भी उसने तीनों के नाम लिखे हैं। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। मोहन लाल के परिवार का उसके चाचा-चाची के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर गत दिनों हुए झगड़े में चाचा-चाची ने शिकायत में मोहन लाल का नाम भी दिया था। इसके बाद से मोहन लाल काफी परेशान था। वर्ष 2014 में मोहन लाल की शादी हुई थी। मोहन लाल अपने पीछे पत्नी और छह साल के बच्चे रितिक को छोड़ गया। मोहन लाल गाड़ी चलाता था तथा अपने भाई के साथ खेतीबाड़ी का काम भी करता था। वहीं गांव के सरपंच अमित कुमार से दूसरे दिन भी कोई संपर्क नहीं हो पाया।

विसरा केमिकल जांच के लिए भेजेगी पुलिस
कृष्णा गेट थाना प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर उमाकांत, संगीता व सरपंच अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत शुक्रवार को ही मामला दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। विसरा केमिकल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें