फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस पर मॉक ड्रिल

Tue, 14 Oct 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस पर मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ, यूथ रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पूर्ण करवाया गया। अंकित कुमार ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सतर्कता और कर्तव्यों पर जोर दिया। एसआई संजीव कुमार ने मॉक ड्रिल के माध्यम से बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के तरीके सिखाए। गुरप्रीत सिंह ने अग्निशमन उपायों और सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया। अंजु ने प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। डॉ. उपासना आहूजा ने आपदा न्यूनीकरण के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के गोताखोरी अधिकारी राजेश हुड्डा, आपदा प्रबंधन समन्वयक अंकित कुमार, फायर ब्रिगेड अधिकारी गुरप्रीत सिंह और जिला यूथ रेडक्रॉस की अंजु, डॉ. आरती अग्रवाल सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें