फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से उनकी निशानदेही पर दोनों छीने हुए मोबाइल बरामद कर लिए और न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि छह फरवरी को हरमन निवासी आउट साइड जुंडला गेट करनाल हाल किराएदार सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह फोन पर बातें करते हुए पैदल घूमने जा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे से सांई पीजी वाली गली से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के पुलिस टीम को जानकारी मिली कि राहुल और मोहित निवासीयान गांधी नगर ने सांई पीजी वाली गली से मोबाइल छीना था जिनको पुलिस ने उनके घर पर छापामारी करके काबू कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने ही सांई पीजी वाली गली से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया था। इस वारदात के अलावा उन्होंने सौ फुटा रोड पर भी एक मोबाइल छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें