जिला जेल से तलाशी के दौरान एक मोबाइल बरामद हुआ। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला जेल उप-अधीक्षक रेशम सिंह ने थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में कहा कि बुधवार देर रात जिला जेल में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस तलाशी के दौरान वार्डनर हरिओम को ब्लॉक-4 के कमरा-2 में एक चीनी के डिब्बे से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। इसकी जांच की गई तो उस मोबाइल फोन में बैटरी थी, मगर सिम कार्ड नहीं था। मामले को लेकर उन्होंने जेल में पूछताछ भी की थी। थाना शहर पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद