फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत, नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से प्रदर्शनी भी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोड़ने के लिए बुधवार को मोबाइल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय परिसर में नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में एक विशेष बस के माध्यम से विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। दिनभर विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक बस में पहुंचकर साहित्य, विज्ञान, तकनीक, प्रतियोगी परीक्षाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़ी पुस्तकों का अवलोकन करते रहे।
विज्ञापन


मोबाइल लाइब्रेरी का शुभारंभ केयू के कुलसचिव प्रो. लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए इस तरह की पहल जरूरी है। अच्छी पुस्तकें ज्ञान के साथ-साथ सोच और व्यक्तित्व का भी विकास करती हैं। जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा ने बताया कि मोबाइल लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों तक विभिन्न विषयों की पुस्तकें आसानी से पहुंचाना है। नेशनल बुक ट्रस्ट की टीम ने भी पुस्तकों के बारे में जानकारी दी और विद्यार्थियों को उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। दिनभर चली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने मोबाइल लाइब्रेरी का अवलोकन किया और विभिन्न विषयों की पुस्तकों में रुचि दिखाई।


चलती-फिरती लाइब्रेरी है खास

मोबाइल लाइब्रेरी को एक चलती-फिरती पुस्तकालय के रूप में तैयार किया गया है, इसमें साहित्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, भारतीय संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षाओं सहित अनेक विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक अच्छी किताबें पहुंचाना और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें