फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सुधा बोले, आरोप साबित हुए तो विधायकी के साथ कुरुक्षेत्र को भी छोड़ दूंगा

Sun, 15 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विध्‍ाायक के खिलाफ दी शिकायत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थानेसर नगर परिषद चुनाव में वोटों के गड़बड़झाले के आरोपों के बाद अब विधायक सुभाष सुधा पर धमकाने का भी आरोप लगा दिया गया है। यह आरोप हाईकोर्ट में सुधा के खिलाफ वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाने वाली वार्ड 19 की प्रत्याशी सुमन लता के पति अशोक कुमार ने लगाए हैं। सिटी थाना पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इसके लिए विधायक के निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालेगी। वहीं इस बारे में विधायक सुधा ने सभी आरोपों को नकार है और कहा है कि अगर आरोप सच्चे साबित हुए तो विधायकी के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को भी छोड़ दूंगा।
विज्ञापन


सिटी थाने में दी शिकायत में अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि सुबह बीरबल नाम का व्यक्ति उसके घर आया और उसे पिपली किसी काम से साथ चलने के लिए कहा। वह उसके साथ उसकी गाड़ी में चला गया। लेकिन वह उसे सेक्टर सात में विधायक सुधा की कोठी पर ले गया। अशोक का आरोप है कि यहां विधायक सुधा सहित कई लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और कहा कि केस दायर करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आरोप है कि वहां उससे जबरदस्ती यह लिखवा लिया कि लिस्ट से नाम कटवाने में विधायक का कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

डीजीपी को कराया अवगत 
सूत्र के मुुताबिक इधर शिकायकर्ताओं के समर्थन में कई लोगों ने गुप्त स्थान पर बैठक की। यहां से डीजीपी को फोन पर पूरे मामले की जांच की और विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। बताया जाता है कि डीजीपी ने एसपी से इस पूरे मामले की जानकारी भी ली है। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशाल सिंगला ने कहा कि इस मामले में अब समाज के सभी लोग लामबंद हो गए हैं। सिंगला ने कहा कि यदि रविवार तक मामला दर्ज नहीं किया गया तो सोमवार को सड़कों पर उतरेंगे। 
विज्ञापन


आरोपों को बताया बेबुनियाद
विधायक सुभाष सुधा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने न तो किसी का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाया और न ही कटवाया है। अब अशोक कुमार को धमकाने की बात की जा रही है। यह सरासर झूठ है। विधायक ने कहा कि मुझ पर जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं, यदि उनमें से एक भी साबित हुआ तो मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और कुरुक्षेत्र भी छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें