कुरुक्षेत्र। धर्मशाला में कलाकारों के साथ भजन की शूटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे विधायक रामकुमार
कुरुक्षेत्र। महर्षि कश्यप की 24 मई को मनाई जाने वाले जयंती समारोह के लिए कश्यप समाज सक्रिय हो चुका है। इसी संदर्भ में इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कश्यप राजपूत धर्मशाला स्थित मंदिर में महर्षि कश्यप के सम्मान में भजन की शूटिंग में हिस्सा लिया।
शूटिंग के दौरान विधायक कश्यप भक्तिभाव में रंगे नजर आए। विधायक ने कहा कि महर्षि कश्यप जी के आदर्श सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भजन से उनकी महिमा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कश्यप राजपूत भवन कमेटी की ओर से शूटिंग व कलाकारों के इंतजामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। गाने को जयंती से पूर्व रिलीज किया जाएगा, जो समाज के लोगों में जोश और भक्ति का संचार करेगा।
महर्षि कश्यप भजन शूटिंग को सफल बनाने में सभा अध्यक्ष राजबीर कश्यप, सुरेंद्र माजरी, देव कश्यप, राजीव सुमन, रण सिंह कश्यप, देशराज कश्यप, ओमपाल कश्यप और संजीव महासचिव का सहयोग रहा। मुख्य कलाकार की भूमिका में विधायक रामकुमार कश्यप व सीसाराम कश्यप के साथ श्रवण सोनी और टिंकू कश्यप होंगे। इस अवसर पर कुंजपुरा मार्केट कमेटी के चेयरमैन दीपक सैनी, संघोई के पूर्व सरपंच सुरेंद्र सैनी, रामरतन कश्यप जनेसरों, कृष्ण कश्यप भुसथला, सोनू कश्यप नलवी, संजना, नेहा और ममता सहित अन्य मौजूद रहे।