फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : कुवि एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमसीए, माइक्रो बायोलॉजी व ज्योग्राफी की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 1039 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमसीए, एमएससी माइक्रो बायोलॉजी व एमएससी ज्योग्राफी में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 1039 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के ब्लॉक प्रथम में एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर और एमसीए में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन प्रवेश परीक्षा में 269 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 76 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं स्कूल के ब्लॉक द्वितीय व विधि संस्थान में आयोजित एमसीए में दाखिले के लिए 376 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी तथा 74 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग में आयोजित एमएससी माइक्रो बायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में 134 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 61 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एमएससी ज्योग्राफी में दाखिले के लिए 260 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी व 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 26 जून को एमएससी केमिस्ट्री की 120 व एमएससी केमिस्ट्री विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्युटिकल की 20 सीटों के लिए, एमकॉम की 130 सीटों पर दाखिले के लिए, एमएससी मैथ की 150 सीटों, जूलॉजी की 60 सीटों के लिए, एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों व एमएससी फोरेंसिक साइंस की 30 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें