फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में पहुंची 75 शिकायतें, संबंधित विभागों को निपटारे के निर्देश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में समस्या सुनती अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर के तहत अतिरिक्त जिला उपायुक्त के समक्ष मंगलवार को 75 शिकायतें पहुंची, जिनमें से अधिकतर के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तो वहीं कुछ शिकायतें मौके पर ही निपटाई गईं। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर कार्य दिवस सुबह नौ से 11 बजे तक जिला व उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित कर यथासंभव निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटारे से संबंधित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा रही है। अधिकारियों द्वारा हर शिकायत का उसी दिन समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें