फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग को सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुए एक नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका नाबालिग बेटा घर से बिना किसी को बताए कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कृष्णा गेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए नाबालिग की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों, स्थानीय सूचना तंत्र एवं विभिन्न स्थानों पर लगातार खोजबीन करते हुए अथक प्रयास किए। जांच के दौरान पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग का पता लगाकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के उपरांत नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें