फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी और दुकानदार पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। बदमाशों ने अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम देते हुए एक एक दुकानदार व एक सुरक्षाकर्मी पर हमला कर हजारों रुपये, मोबाइल व अन्य सामान छीन लिया। रात के समय की गई वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पहली वारदात में गांव सारसा निवासी राजेश ने बताया कि वह नेशनल हाईवे 152 डी के सोलर पैनल पर मुस्तापुर गांव के समीप बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात है। वह रात साढ़े नौ बजे सोलर पैनल से बनी झोपड़ी में लेटा हुआ था कि अचानक चार युवक आए और उस पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसे वहीं पर दबा लिया और जेब से दो हजार रुपये और मोबाइल निकालकर कार में सवार होकर फरार हो गए। घायलावस्था में उसे दूसरे कर्मी ने बाद में अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी वारदात में लक्षमण कॉलोनी निवासी अशोक मित्तल ने बताया कि उन्होंने बिरला मंदिर चौक पर जनरल स्टोर बनाया हुआ है। वह हर रोज की तरह रात करीब पौने नौ बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। घर पहुंचने से कुछ पहले अचानक एक युवक ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। जिसमें घायल होकर वह गिर पड़ा तो आरोपी उसका थैला लेकर फरार हो गया, जिसमें 30 हजार की नकदी, कुछ चेक व अन्य सामान भी था। उन्होंने आशंका जताई कि हमलावर युवक के साथ कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक वारदात के आरोपियों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें