फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला पुलिस से सीआईए के दोनों प्रभारी समेत आठ निरीक्षकों के हुए तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस में एक महिला सहित आठ निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसमें यातायात प्रभारी से लेकर सीआईए के दोनों प्रभारी के तबादले किए गए। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की हिदायत के तहत यह तबादले हुए हैं। जिला पुलिस से सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह को सोनीपत, सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार को सिरसा, शहरी यातायात प्रभारी रामकरण को कैथल, थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार को यमुनानगर, थाना शाहाबाद प्रबंधक राजपाल व राकेश कुमार को करनाल भेजा गया है। वहीं साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार का कैथल और महिला निरीक्षक प्रकाश कौर का करनाल में तबादला हुआ है। वहीं इनकी जगह महिला निरीक्षक पवना देवी, अजीत सिंह, सुभाष चंद्र, ललीत ग्रोहा, मोहन लाल, जगदीश चंद, कर्मबीर सिंह और दलबीर सिंह ड्यूटी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें