फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्चपुर में दलितों पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 03 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्चपुर में दलित परिवारों पर किए गए हमले के विरोध में वीरवार को दलित समाज के लोग और विभिन्न संगठन सड़कों पर उतर आए। शहर में जुलूस निकाला और डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन भी किया। दलित अधिकार मंच के तत्वाधान में सुबह ही समाज के भारी संख्या में लोग व विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बिरला मंदिर चौक पर एकत्रित हुए, जहां से वे जुलूस निकालते हुए मुख्य बाजार से डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक पर पहुंचे। यहां पर भी जमकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


सीटू नेता महाबीर प्रसाद दहिया ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी दलितों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसी के चलते ही सात साल पहले मिर्चपुर के जिन परिवारों पर हमला हुआ था, उन पर दोबारा हमला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भी दबंगों के साथ खड़ा दिखाई देने लगा है। पहले हमले के दौरान ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाती तो अब फिर वही स्थिति नहीं दोहराई जाती।

एसकेएस के जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि गांव से पलायन करने वाले परिवारों को गांव से दूर भूमि देकर उनका पुनर्वास करना चाहिए। नगर पालिका कर्मचारी नेता सुभाष गुंसर ने कहा कि पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। सुरेश गुढा ने कहा कि पीड़ितों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। प्रदर्शनकारियों को रामफल रंगा, फतेह सिंह, राजेंद्र टांक, मोहन लाल, बलवान, प्रकाशो व संतरो आदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें