फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाइक से तेल चोरी के शक में नाबलिग को दी यातना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीदार नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल से तेल चोरी के शक में दो युवकों ने 13 वर्षीय एक नाबालिग को पहले कुर्सी पर बैठाकर उसके दोनों हाथ कुर्सी पर पीछे की ओर बांध दिए। इसके बाद कुर्सी की दोनों बाजुओं के बीच से लाठी निकालकर नाबालिग की टांगें दबा दीं। यहीं नहीं उसका मुंह पकड़कर जबरदस्ती पानी भी डाल दिया।
विज्ञापन

बाद में आरोपी नाबालिग के बड़े भाई के आने पर भाग गए। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने नाबालिग को मोबाइल से वीडियो बनाने के बहाने घर बुलाया था।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार दीदार नगर क्षेत्र की महिला ने शिकायत में बताया कि वह पांच दिन पहले दवाई लेने के लिए अपने मायके हिसार गई थी। घर पर उसके दो नाबालिग बेटे और एक लड़की थी। उसका बड़ा लड़का बाजार से सामान लेने गया था। छोटा बेटा और बेटी घर पर थे। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान एक युवक छोटे बेटे को वीडियो बनाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया।
विज्ञापन

उसने एक अन्य युवक के साथ उसे कुर्सी पर बैठाया और उसके दोनों हाथ कुर्सी के पीछे बांध दिए। इसके बाद लाठी से उसकी टांगे दबाई तो मुंह पर पानी डालने लगे। जब बड़ा भाई उसे तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंचा तो वह नाबालिग को छोड़कर भाग गए।
महिला के मुताबिक युवक का कहना था कि उसकी बाइक से कोई तेल चोरी कर रहा था। चोरी के संबंध में जानने के लिए उसने उसके नाबालिग बेटे को यातना दी जबकि वह इसकी जानकारी होने से इन्कार भी करता रहा।
शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज कर जांच चौकी थर्ड गेट को सौंपी गई। इस सबंध में जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवक को दो दिन के रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
वहीं उसके साथ रहे दूसरे युवक की तलाश जारी है। घटना का करीब डेढ़ से दो मिनट का वीडियो भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी व नाबालिग का परिवार मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें