पिहोवा। ढांड रोड स्थित एक गांव में चार साल के मासूम बच्चे के साथ नाबालिग पड़ोसी द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चे ने अगले दिन रोते हुए अपनी मां को घटना के बारे में बताया, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। फिलहाल बच्चे का एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसएचओ रोहित कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा चार के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्चे के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे के साथ पड़ोस के करीब 14 वर्षीय किशोर ने कुकर्म किया है। घटना के बाद परिवार घर पहुंचा, तो बच्चा रोने लगा, मां ने उससे रोने की वजह पूछी, तो बच्चे ने मां को आपबीती बताई। बच्चे की बात सुनने के बाद मां आरोपी बच्चे के घर पहुंची। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी किशोर उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा गया था। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था।
घटना के बाद जब बच्चे की मां आरोपी के घर पहुंची, तो वहां नाबालिग ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। परिवार के लोग बच्चे को इलाज के लिए तुंरत सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया गया है।