कुरुक्षेत्र। पुलिस ने कारतूस से लोडेड रिवाल्वर रखने के आरोप में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। छज्जूपुर जिला अंबाला का रहने वाला नाबालिग आरोपी अपनी मौसी के घर असलहा छिपाकर फरार हो गया। रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। थाना इस्माईलाबाद में 29 जुलाई को दर्ज शिकायत में अजमेर सिंह निवासी टबरा ने बताया था कि वह दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता है। 24 जुलाई को उसके पोते का जन्मदिन था। इस कार्यक्रम में उसकी साली का बेटा बिना बुलाए ही आ गया था। कार्यक्रम के बाद शाम को वह वापस अपने घर चला गया था। 29 जुलाई को वह अपने पशुओं के बाड़े में भिंडी तोड़ रहा था। इसी दौरान उसे क्यारी से बरामद एक थैले में पुरानी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोप लगाया कि यह हथियार उसकी साली के बेटे ने छिपाया है, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया। अदालत के आदेश से नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया।