फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंत्री जी, करंट वाले खंभे को नहीं हटाया... मेरे रुपये वापस दिलाओ

विज्ञापन
कष्ट निवारण समिति की बैठक में मच पर उप​स्थित कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, मेयर रेनू बाला गुप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंत्री जी, करंट वाले खंभे को तो हटाया नहीं गया, एंगल लगाकर तार दूर कर दिया। अब खंभा हटवाने के लिए लिए गए मेरे 7 हजार रुपये वापस दिलाओ। गांव पिचौलिया निवासी मूर्ति देवी ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी फरियाद रखी। उनका मामला फरवरी माह से लंबित है।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जब इस पर रिपोर्ट मांगी तो बिजली निगम के एक्सईएन ने कहा कि गली की चौड़ाई कम है, इसलिए खंभे को शिफ्ट नहीं कर सकते। असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने फिर रुपये वापस दिलाने की मांग की। इस पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए और अधिकारियों को नसीहत दी कि भविष्य में कहीं भी जब तक नया खंभा न गाड़ा जाए, तब तक पुराने को न उखाड़े। ताकि ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री श्याम सिंह राणा ने 14 परिवादों की सुनवाई की। इनमें से 9 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष पांच को जांच के लिए लंबित रखा गया। बैठक में इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव महमदपुर निवासी वेदपाल के खेतों में ड्रेन का गंदा पानी आने की शिकायत की। पूछने पर पता चला कि यहां ड्रेन बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की ओर से 31 लाख रुपये की ग्रांट दी गई थी लेकिन लोगों के आपसी विवाद के कारण नाला नहीं बन पाया।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में मच पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, मेयर रेनू बाला गुप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें