फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंत्री श्याम सिंह राणा ने बाबैन अनाज मंडी में गेहूं खरीद कार्य करवाया शुरू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।​ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के दारौन विद्यार्थी व ​शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा/बाबैन। कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बाबैन अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचकर गेहूं की आवक व उठान कार्य, माल ढुलाई कार्यों और बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेहूं खरीद सीजन के दौरान किसानों को सुविधा प्रदान करने, समय की बचत करने और खरीद कार्य में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जाएगा और फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंदर सिंह जस्सी और मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने उनका स्वागत किया। कृषि मंत्री ने बाबैन अनाज मंडी में गेहूं खरीद के कार्य को शुरू करवाया। अनाज मंडी में सबसे पहले गांव भीड़ मंगोली निवासी किसान अशोक कुमार की गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई। इस गेहूं को खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से खरीदा गया है। गेहूं में नमी की मात्रा 10.5 रही।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सैनी, सरपंच संजीव कुमार गोल्डी, नायब सिंह पाठक माजरा, एनिमल हसबेंडरी लाडवा के एसडीओ डॉ. विकास शर्मा, वेटरनरी सर्जन डाॅ. रोहित शर्मा, ईएफएसओ बृज मोहन सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गेहूं खरीद पर बहुत गंभीर है। प्रदेश के मंत्री व विधायक लगातार मंडियों का निरीक्षण भी कर रहे हैं, ताकि किसान को अपनी फसल बेचने में पोर्टल संबंधी या अन्य कोई समस्या न आए। उन्होंने किसानों व आढ़तियों से यह भी अपील की कि वे प्रशासन के साथ आपसी सहयोग व तालमेल से फसल के उठान की समस्या को दूर कर सकते हैं। सरकार की ओर से निर्धारित किए गए मानकों के अनुसार किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें