फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री को फिर मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। खेल राज्यमंत्री को 23 दिन बाद फेसबुक मैसेंजर पर दोबारा जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार भी पूर्व मंत्री दिवंगत जसविंद्र संधू के बेटे हरकीरत संधू ने संदीप सिंह को मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी है। हरकीरत संधू पहले भी 12 जुुलाई को फेसबुक पर खेल राज्यमंत्री को धमकी दे चुके हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
जमानत मिलने के बाद आरोपी कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। जिसने दोबारा फेसबुक पर खेल राज्यमंत्री को धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके बाद खेल राज्यमंत्री के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हरकीरत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी भरे मैसेज में यह लिखा
शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने फेसबुक मैसेंजर पर धमकी देते हुए लिखा कि ‘कतला चौं निकला परिवार ए संधू परिवार, बच के चल तेनू ठोक्कया पता वी नहीं लगना। गुजरांवाला दा ब्लड हा, गुजरांवाला जिंदाबाद।’ इसके बाद दोबारा लिखा कतला चौं... और फिर धमकी दी कि ‘तू साडे तो कम्म करवा के हट्टेगा, वेयर आर यू लोकेटेड? बस ऐना कू कम सी। स्वाद आएगा सानू फांसी लवा। दुश्मनी दा स्वाद आए। मैनू स्वाद ता आएगा मैनू इक वार रोल के रख, मेरे जख्मां ते नूंन लवा स्वाद नी आया। एक फिर कहा गुजरांवाला जिंदाबाद।’ शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी धमकी के मुकदमे दर्ज हैं। उनके अनुसार निकाय चुनाव के दौरान भी आरोपी ने उन्हें, राज्यमंत्री व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें