फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रवासी श्रमिक की करंट से मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे के विकास नगर में किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी श्रमिक की बिजली के पंखे से करंट लगने से मौत हो गई। मृतक ददन राय उम्र 50 वर्ष जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे। वर्तमान में वह कुरुक्षेत्र के लाडवा में किराए के मकान में रहकर रेहड़ी चलाकर गुजर-बसर कर रहे थे। उनकी पत्नी की 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है, उनके दो बच्चे भाई के पास रहते हैं।
विज्ञापन

एसएचओ राजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार की सुबह ददन राय घर में खाना खा रहे थे तभी पास रखे बिजली के पंखे से उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महज एक सप्ताह के भीतर करंट लगने से यह तीसरी घटना सामने आई है। इससे पहले, लाडवा में कपड़े प्रेस करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हुई थी। गत दिवस, बन रोड़ पर लोहे की सीढ़ी बिजली तारों से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना में घायल दूसरा व्यक्ति चंडीगढ़ पीजीआई में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें