फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आने से प्रवासी की मौत

विज्ञापन
शाहाबाद। घटनास्थल पर कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
शाहाबाद। नेशनल हाईवे-44 पर मसाना गांव के निकट सोमवार देर शाम रोड पार करते वक्त कार की चपेट में आने एक प्रवासी की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय राज मंगल निवासी जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राजू ने बताया कि वह अपने साथी राज मंगल के साथ खेतों में मजदूरी करने के बाद मसाना गांव में अपने कमरे में जा रहे थे। इस दौरान राज मंगल ने रोड क्रॉस करके दूसरी साइड जाना चाहा, लेकिन उसने रोड पार करने से मना कर दिया। इस जल्दबाजी में राज मंगल ने रोड पार करना शुरू किया। उसने रोड आसानी से पार कर लिया, लेकिन अमृतसर-दिल्ली वाली साइड वह एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही वह दूर जाकर रोड के बीचों-बीच गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें