कुरुक्षेत्र। नव वर्ष 2024 में लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 49 सड़कों का तोहफा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को दिया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। यह दावा विधायक सुभाष सुधा ने किया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से नए साल में विभिन्न गांवों की 49 सड़कों का निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
इन सड़कों में थानेसर पिहोवा रोड से किरमच, हथीरा, रायसन कुरुक्षेत्र सीमा तक, किरमच से जांबा, किरमच रोड से समसीपुर, सलारपुर रोड से सुनहेड़ी खालसा, अमीन रोड से चंद्रभानपुरा, ढांड रोड से बारवा, ढांड रोड से डेरा बाजीगर, पिहोवा रोड से मिर्जापुर, ढांड रोड से बारना, भवानी खेड़ा लुखी से घमूरखेड़ी, घमूरखेड़ी से सिंगपुरा, लूखी से बगथला, झांसा रोड से हंसाला, झांसा रोड से शादीपुर सैयदां, पिहोवा रोड से इंदबड़ी, पिहोवा रोड से रावगढ़, पिहोवा रोड़ से ज्योतिसर मंदिर तक, पिहोवा रोड से बगथला वाया नरकातारी जोगना खेड़ा सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बगथला रोड से बलाही, मुंडा खेड़ा से बलाही, खेड़ी मारकंडा से प्रताप गेट, सिरसला से रत्न डेरा, नई अनाज मंडी चौक से किरमच चौक सैनी पब्लिक स्कूल चनारथल रोड, अमीन से सुरजकुंड, तिगरी खालसा से अमीन, बीड़ अमीन से किरमच रोड वाया तिगरी खालसा, एफसीआई गोदाम से ब्रह्मा चौक, अर्जुन चौक से देवी लाल चौक, अमीन रोड से फतुपुर, थानेसर-पिहोवा रोड से ज्योतिसर स्कूल के सामने, थानेसर पिहोवा रोड से बलाही 6 कर्म की नई सड़क का निर्माण, ढांड रोड कमोदा से बारना से हथीरा, ढांड रोड से झिंझरपुर, पिहोवा रोड से बगथला से मुंडाखेड़ा, सिरसला से हरियापुर, सिरसला कसेरला रोड से मोहन नगर तक सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि उमरी रोड से खेड़ी रामनगर वाया पलवल, उमरी रोड से सुंदरपुर, बारना से बारवा, घराड़सी से बारना, किरमच से बारना, झिंझरपुर से रायसन, बहादुरपुरा से पेट्रोल पंप तक, अमीन से रेलवे फाटक तक, बलाही से गामड़ी जाटान, किरमच रोड से कुम्हार खेड़ी, सिंगपुरा से हंसाला, सुनहेड़ी खालसा से किरमच रोड राजकीय स्कूल तक सड़क का निर्माण कार्य करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन सड़कों के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा ताकि लोगों को सड़कों की सौगात मिल सके। इन सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाएगा।