कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात पटरी क्रॉस करते हुए एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। आसपास से पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति कभी-कभार ही यहां आता था और भिक्षा मांगकर गुजारा करता था। उसकी उम्र 60 साल के आसपास होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद