फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इनोवा की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे 152-डी पर ठसका मीरांजी के नजदीक कार की टक्कर लगने से अधेड़ की मौत हो गई। कार चालक अधेड़ को काफी दूर घसीट कर ले गया। मृतक की शिनाख्त बलबीर सिंह (55) निवासी इस्माईलाबाद के रूप में हुई। बलबीर सिंह शहर के ही कोल्ड स्टोर में काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जसविंद्र सिंह निवासी अजमतपुर ने बताया कि वह अपने बहनोई से मिलने उसके घर आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह अपने बहनोई बलबीर सिंह के साथ सैर करने लिए नेशनल हाईवे-152डी पर सर्विस रोड पर ठसका मीरांजी रोड की तरफ गए थे। जैसे ही वह लोग वापस घर की तरफ मुड़े तो पिहोवा की ओर से आई इनोवा कार ने बलबीर सिंह को टक्कर मार दी। कार चालक उसे काफी दूर तक घसीटकर ले गया। वह मौके पर पहुंचा तो कार चालक मौके से भाग गया था। उसने तुरंत अपने बहनोई को संभाला और एंबुलेंस का प्रबंध कर इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बलबीर सिंह की जांच करके मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने इस्माईलाबाद थाने में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें