फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद कम मानदेय पर 12 वर्षों से काम कर रही मिड-डे मील, आशा वर्कर : सैनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धरना प्रदर्शन करते मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदा​​धिकारी एवं सदस्य। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य कार्यकारिणी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने पर सर्व कर्मचारी संघ से राज्य उप महासचिव संदीप सांगवान तथा रिटायर कर्मचारी संघ से जिला प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग, सरकार मानी गई मांगों को लागू नहीं कर रहे। इस कारण कर्मचारियों द्वारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। पब्लिक हेल्थ विभाग, नगर पालिका, रोडवेज या फिर बिजली विभाग के कर्मचारी ही क्यों न हों, सह सभी बार-बार आंदोलन में उतर रहे हैं। सरकार हठ पर अड़िग है, जोकि अपने ही आश्वासन पर खरा नहीं उतर रही।
महावीर प्रसाद दहिया और भीम सिंह सैनी ने बताया कि आशा वर्कर, मिड डे मील की महिलाओं की भी सरकार 11-12 वर्षों से बात न मानकर इन्हें ऐसे ही लटकाए हुए हैं। जो महिलाएं गरीब परिवारों से आती हैं, उनके मानदेय से घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल है। इनके वेतन में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। जिला सचिव छत्रपाल ने बताया कि प्रदर्शन में राज्य कमेटी से राज्य सचिव कदम शर्मा भी शामिल हुए। प्रदर्शन में रोशन फौजी, सुरेंद्र यादव, बलविंदर शर्मा, बलवान मोर, बिट्टू रंगा, महेंद्र लाडवा, हेमराज बाबैन, अनिल सीटू, महेंद्रपाल, अशोक, मनजीत भुल्लर, रामेश्वर आजाद, जितेंद्र बंसल, सुरेश गुड्डा, फकीर चंद, संदीप नरवाल, रामनाथ भाटी, विकास बेदी, अंग्रेज सिंह तथा ओमप्रकाश बाबैन ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें