पिहोवा। एक महीना पहले महिला के हाथ से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला के पर्स में दो हजार रुपये और मोबाइल था। आरोपी गुरदास निवासी नंद कॉलोनी के कब्जे से चोरीशुदा मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। थाना शहर पिहोवा में 17 जून को दर्ज शिकायत में जसबीर कौर निवासी गुरु नानक काॅलोनी ने बताया था कि वह सब्जी लेने अनाज मंडी गई थी। वह पिहोवा बस अड्डे के पास पहुंची तो उसी समय बाइक सवार युवक उसके हाथ से पर्स लेकर भाग गया था। उसके पर्स में उसका मोबाइल और करीब दो हजार रुपये थे।शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी गुरदास को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया। संवाद