फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर आयुक्त की फोटो लगा विदेशी नंबर से भाजपा नेताओं को भेजे मैसेज

Sun, 14 Dec 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर आयुक्त डॉ. पंकज यादव का फोटो लगाकर साइबर ठगों ने कुछ भाजपा नेताओं को मैसेज किए। नंबर की जांच की तो वह वियतनाम का निकला। भाजपा जिलाध्यक्ष ने तुरंत ही इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को कुछ पार्षदों के मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। नंबर पर प्राेफाइल पिक्चर पर नगर आयुक्त डॉ. पंकज यादव का फोटो लगा था। जिस कारण सभी पार्षद एक बार को चौंक गए। उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी पहले अधिकारी को दी और फिर पार्टी पदाधिकारियों को इस बारे में बताया। इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से भी की गई। पुलिस ने तुरंत ही नंबर की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि वियतनाम से चल रहे नंबर से मैसेज किए गए थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह से अधिकारियों की फोटो लगाकर साइबर ठगी का प्रयास किया जाता है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी अजय ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें