फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक में ज्योतिसर, रागनी में अमीन स्कूल प्रथम

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों के साथ मौजूद शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए जमकर धमाल मचाया। कल्चरल फेस्ट में कक्षा 9वीं से 12वीं नाटक श्रेणी में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरीपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रागिनी में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन तथा दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुराला ने प्राप्त किया। वही सामूहिक नृत्य में पहला स्थान राजकीय आदर्श सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र व दूसरे स्थान पर राजकीय वरि मा.विद्यालय धुराला रहा। एकल नृत्य में पहला स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन व दूसरे पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा रहा।
विज्ञापन

हरियाणवी संस्कृति पर आधारित इस कल्चरल फेस्ट के पहले दिन कक्षा पांच से आठ और दूसरे दिन कक्षा नौ से 12 के छात्र-छात्राओं ने सोलो डांस, रागनी, ग्रुप डांस और नाटक आदि कार्यक्रमों में भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक सुधा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ ऐसी गतिविधियां उन्हें हर तरह से मजबूत बनाती हैं व उनके भविष्य का निर्माण करती हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने भी बाहर से आए हुए विद्यार्थियों को ऐसी गविविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कल्चरल फेस्ट के दूसरे दिन समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में थानेसर सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए सर्वांगीण विकास के लिए नर्सरी का काम करते हैं। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक, नोडल अधिकारी दया सिंह स्वामी, डॉक्टर सचिंद्र कौड़ा के देखरेख में संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी दया सिंह स्वामी ने बताया कि दोनों दिन एक हजार से अधिक बच्चे फेस्ट में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें