फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनएसएस शिविर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
​शिविर के दौरान स्वच्छता अ​भियान चलातीं स्वयंसेविकाएं।
विज्ञापन
पूंडरी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. गिरधारी लाल शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

शिविर में वक्ताओं ने स्वयंसेविकाओं को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना और उज्ज्वला योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ये योजनाएं समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिल रहा है और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय ने बताया कि स्वयंसेविकाओं की ओर से विद्यालय परिसर में एक हर्बल पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस पार्क के माध्यम से विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के महत्व और उनके उपयोग की जानकारी मिल सकेगी। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने प्रातःकाल श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और पौधरोपण के लिए स्थान तैयार किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने पेड़ लगाओ, गर्मी भगाओ के नारों के साथ शहर में प्रभातफेरी निकाली और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय और प्रबंधन विशेषज्ञ दिव्या गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। इस अवसर पर बृजेश टाया, ग्रुप लीडर मधु शर्मा और खुशी सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें