फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जूट बैग वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एकजुट जेसीआई सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जेसीआई सिटी की ओर से न्यू अनाजमंडी क्षेत्र में प्लास्टिक पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से कपड़े के बैग वितरित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजारों में बढ़ते पॉलीथिन उपयोग को कम करना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। संस्था के प्रधान जेसी विकास आनंद ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। इसे बंद किया जाना चाहिए। मंडी में व्यापारियों और ग्राहकों को कपड़े के थैले बांटकर जेसीआई ने संदेश दिया कि समाज एकजुट होकर प्रयास करे तो बदलाव संभव है। पहल को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी सराहा। पूर्व प्रधान जेसी चंदन अरोड़ा ने प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्य निरंतर जारी रहने चाहिए। इस अवसर पर पंकज चौधरी, बृजेश किंगर, राजबीर सैनी, ललित आनंद, अमित गुलाटी, अंजुल सिंगला, फतेहवीर सिंह, मनोज परूथी, पियूष, पलका आनंद, निशा चौधरी, दीप्ति शर्मा, संजय मेहता और राघव गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें