फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गैस किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने जताया रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शन करते आम पार्टी के पदा​धिकारी एवं सदस्य।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में जारी गैस किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए गैस की किल्लत को तुरंत दूर करने की मांग की। वरिष्ठ नेता कृष्ण बजाज के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके गैस किल्लत को तुरंत प्रभाव से दूर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बजाज ने कहा कि एलपीजी की कमी से आम जनता, छोटे व्यापारी, होटल-ढाबा संचालक और कई संस्थान बुरी तरह प्रभावित हैं। कार्यकारी जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड़ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही गैस की आपूर्ति को सुचारू नहीं किया तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे पर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर सुमित हिंदुस्तानी, पूर्व जिलाध्यक्ष मेवा राम, जवाहरलाल गोयल, नबी घावरी, भारत बराड़, विकास तोमर, शुभम राणा, वेदप्रकाश सैनी, दिनेश, कृष्ण, गोपाल, विनीत, प्रेम, महावीर, सोमपाल और सतीश सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें